मुख्य सामग्री पर जाएँ
कीर्तिशेष कपिल देव खरे स्मृति विश्व कीर्तिमानधारी संस्था kapilash.publication@gmail.com  |  +91-8853658140

रचनाएँ आमंत्रित

विहंगम मासिक पत्रिका सभी साहित्यकारों को अपनी उत्कृष्ट मौलिक रचनाएँ साझा करने के लिए आमंत्रित करती है।

रचना का स्वरूप

  • रचना केवल हिंदी भाषा में हो।
  • रचना मौलिक हो — पहले कहीं प्रकाशित या अन्यत्र भेजी गई न हो।
  • कहानी, कविता, निबंध, समीक्षा, यात्रा-वृत्तांत आदि किसी भी विधा में हो सकती है।

शब्द सीमा

  • कविता: अधिकतम 40 पंक्तियाँ
  • कहानी / निबंध: 1500 से 3000 शब्द
  • समीक्षा: 800 से 1500 शब्द
  • यात्रा-वृत्तांत: 1000 से 2000 शब्द

भेजने का तरीका

  • रचना टाइप की हुई हो; हाथ से लिखी रचनाएँ स्वीकार नहीं होंगी।
  • रचना ईमेल से kapilash.publication@gmail.com पर भेजें, विषय में "विहंगम के लिए रचना" लिखें।
  • साथ में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल और एक फ़ोटो संलग्न करें।

अस्वीकरण

  • संपादकीय टीम को रचनाओं के चयन, संपादन और संशोधन का पूर्ण अधिकार है।
  • मानहानि, अश्लीलता या साम्प्रदायिकता फैलाने वाली रचनाएँ स्वीकार नहीं होंगी।
  • चयनित रचनाओं की सूचना लेखक को ईमेल से दी जाएगी। फ़िलहाल पारिश्रमिक नहीं दिया जाता, परंतु लेखक का नाम और परिचय प्रमुखता से प्रकाशित होता है।

छोटी रचना यहीं भेजें

कविता या छोटी रचना सीधे इस फ़ॉर्म से भेज सकते हैं। लंबी रचना और फ़ोटो ईमेल से भेजें।